जमशेदपुर। रेलवे बोर्ड के चेयरमैन वीके त्रिपाठी 9 और 10 जुलाई को चक्रधरपुर मंडल में रहकर थर्ड लाइन का निरीक्षण...
जमशेदपुर। रेलवे बोर्ड के चेयरमैन वीके त्रिपाठी 9 और 10 जुलाई को चक्रधरपुर मंडल में रहकर थर्ड लाइन का निरीक्षण करेंगे। रेलवे बोर्ड चेयरमैन के निरीक्षण का मिनट दर मिनट शिड्यूल चक्रधरपुर मंडल मुख्यालय ने गुरुवार को जारी किया है। रेलवे बोर्ड के चेयरमैन का ज्यादा समय ओडिशा स्थित राउरकेला, सरडेगा, बंडामुंडा व झाड़सुगुड़ा समेत अन्य स्टेशनों पर यात्री सुविधा बढ़ाने और लोडिंग प्वाइंट के निरीक्षण में गुजरेगा। बोर्ड के चेयरमैन कुछ देर के लिए चक्रधरपुर मंडल रेल मुख्यालय भी आ सकते हैं। इधर रेलवे मेंस कांग्रेस के दक्षिण पूर्व जोन महासचिव शशि मिश्रा रेलवे बोर्ड चेयरमैन से मिलकर कर्मचारियों की समस्या...
more... को रखने की तैयारी में है। ताकि मंडल में कर्मचारियों की चिकित्सा आवासीय समेत विभागों में रिक्तियों को भरने पर वार्ता हो सके।